Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सर्विलांस सेल जनपद बस्ती द्वारा अलग-अलग कम्पनियों के गुमशुदा 156 मोबाइलों अनुमानित कीमत लगभग अठ्ठाईस लाख रुपये (28,00,000/-) को किया गया बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

सर्विलांस सेल जनपद बस्ती द्वारा अलग-अलग कम्पनियों के गुमशुदा 156 मोबाइलों अनुमानित कीमत लगभग अठ्ठाईस लाख रुपये (28,00,000/-) को किया गया बरामद

बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी अपराध श्री कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल श्री शेषनाथ यादव मय टीम क्रमशः 1-हेड कांस्टेबल देवेश यादव, 2-हेड कांस्टेबल सतेन्द्र सिंह, 3- कांस्टेबल दीपक कुमार, 4- कांस्टेबल विक्रम सिंह, 5- कांस्टेबल संतोष कुमार यादव 6- कांस्टेबल अंगद यादव 7- कांस्टेबल किशन सिंह, सर्विलांस सेल बस्ती द्वारा जनपद में प्रचलित सभी थानों पर CEIR पोर्टल से प्राप्त आवेदन पत्र का संज्ञान लेकर विभिन्न कम्पनियों के गुमशुदा एक सौ छप्पन मोबाइल, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग अट्ठाईस लाख रूपये को बरामद किया गया | विदित हो कि जनवरी 2026 से अब तक कुल सात सौ तिरालिस मोबाइलों की बरामदगी की जा चुकी है।

दिनांक-03.11.2026 को पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन बस्ती सभागार कक्ष में शेष 156 मोबाइल को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया |