रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJFhttps://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
न्यायमूर्ति श्री प्रकाश सिंह और जिला जज नीरज कुमार ने आज फरेंदा दीवानी न्यायालय का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
महराजगंज जनपद के फरेंदा दीवानी में उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति व महराजगंज के प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री प्रकाश सिंह तथा जिला जज नीरज कुमार ने आज दीवानी न्यायालय फरेंदा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं व कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दीवानी न्यायालय परिसर का भी निरीक्षण किया। न्यायमूर्ति ने कार्यालय का निरीक्षण किया। परिसर के निरीक्षण के दौरान पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त कर नये बिल्डिंग के निर्माण की बात कही। अतरिक्त न्यायालय में सिविल जज की तैनाती की गई है। न्यायालय के लिए 10 एकड़ भूमि पर भी चर्चा करते हुए प्रस्ताव लिया।
उन्होंने कहा कि वादों के तेजी से निस्तारण में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। अधिवक्ता समाज के दर्पण हैं। क्योंकि वादकारियों के लिए संघर्ष करते हुए न्याय दिलाने में कुशलता पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते है। निरीक्षण से पूर्व न्यायमूर्ति ने मां लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचकर मां का दर्शन व पूजन-अर्चन किया। इस दौरान जिला जज नीरज कुमार, एडीजे विनय सिंह, सीजेएम मुकेश कुमार यादव, सिविल जज अखिल निझावन, उपजिलाधिकारी नवीन कुमार मौजूद रहे।