Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अपहरण के मुकदमे से सम्बन्धित मानव तस्करी करने वाले गिरोह का 01 नफर अभियुक्त जनपद शाहजहाँपुर...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

अपहरण के मुकदमे से सम्बन्धित मानव तस्करी करने वाले गिरोह का 01 नफर अभियुक्त जनपद शाहजहाँपुर से गिरफ्तार

बहराइच पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वृन्दा शुक्ला जनपद बहराइच द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में वांछित की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करके अभियान को सफल बनाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय महसी श्री रवि खोखर के निर्देशन में थानाध्यक्ष श्री कमल शंकर चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दिनांक 09.10.2024 को 14 वर्षीय नाबालिक पीड़िता को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की घटना के आधार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-382/24 धारा 137,87,74,143 BNS व 5m/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अपह्ता को अभियुक्त जसबीर सिंह यादव पुत्र लालाराम यादव निवासी उदारा थाना पुवाया जनपद शाहजहाँपुर के साथ दिनांक 13.11.2024 को बरामद व अभियुक्त जसबीर सिंह यादव उपरोक्त को जनपद शाहजहाँपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल रवाना किया जा चुका है। उक्त मुकदमे कि विवेचनात्मक कार्यवाही में ज्ञात हुआ कि अपता को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर लखनऊ से लखीमपुर खीरी ले जाया गया जहाँ अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपह्ता का विवाह कराने के लिए अभियुक्त दीप सिंह उर्फ दीपक पुत्र शिवसहाय निवासी ग्राम रैना थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर से सम्पर्क किया गया जहाँ उक्त दोनो व्यक्तियों ने मिलकर 85000 रुपया लेकर नाबालिक अपता की शादी पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त जसबीर सिंह यादव उपरोक्त से करायी थी। प्रकाश में आये अभियुक्त दीप सिंह उर्फ दीपक उपरोक्त के बारे में मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा मानव तस्करी में संलिप्त गिरोह के सदस्य का पर्दाफाश करते हुए अभियुक्त दीप सिंह उर्फ दीपक उपरोक्त को उसके निवासी स्थान जनपद शाहजहाँपुर से दिनांक 26.11.2024 को समय 04.10 बजे प्रातः गिरफ्तार कर थाना स्थानीय लाया गया जहाँ बाद विधिक कार्यवाही अभियुक्त दीप सिंह उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा प्राप्त करने हेतु मा० न्यायालय रवाना किया गया। उक्त प्रभावी विवेचनात्मक कार्यवाही से नाबालिक लड़‌कियों को बहला फुसलाकर ले जाने और उन्हें खरीद/बेच कर मानव तस्करी का अपराध करने वाले रैकेट (गिरोह) का पर्दाफाश किया गया है। उक्त मुकदमें में विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

पुलिस टीमः-

1. उ0नि0 श्री अमन प्रताप थाना हरदी जनपद बहराइच

2. का0 धर्मेन्द्र प्रजापति थाना हरदी जनपद बहराइच ।