रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गोरखनाथ इलाके में सरेराह लड़की का मोबाइल छीनकर बाइक सवार हुए फरार
गोरखपुर गोरखनाथ इलाके के ललितापुरम कॉलोनी में शनिवार की शाम दादी के साथ मंदिर से पूजा कर लौट रही युवती के हाथ से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीन कर फरार हो गए।
शोर मचाने पर जबतक आसपास के लोग जुटते वह रामनगर, पंचपेड़वा की तरफ फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। ललितापुर कॉलोनी निवासी श्यामकरन तिवारी की पत्नी कमलावती देवी शनिवार शाम को अपनी नतिनी नेहा त्रिपाठी के साथ सिंचाई विभाग के पास स्थित मंदिर में पूजा करने गईं थीं। पूजा कर आते समय नेहा अभी वह मंदिर से कुछ दूर ही आगे बढ़ी थीं कि पीछे से आए बाइक सवार हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गए।
