Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अवैध पिस्टल व चाकू के साथ तीन गिरफ्तार...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

अवैध पिस्टल व चाकू के साथ तीन गिरफ्तार

गोरखपुर थाना कैण्ट जनपद  के थाना कैंट पुलिस ने मंगलवार को एक बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक रामपुरी चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।

शहर के पैडलेगंज चौराहा पर उ०नि० सुधांशु सिंह और उनकी टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेंकिग की जा रही थी। इसी के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना खोराबार के भैसहा बाबा निवासी रूपचन्द्र कुमार पुत्र बालकरन प्रसाद और थाना झंगहा अंतर्गत मोतीराम अड्डा निकट चौराहा निवासी अमन वर्मा पुत्र संतोष वर्मा के साथ एक बाल अपचारी को अवैध पिस्टल जिन्दा कारतूस व एक रामपुरी चाकू के साथ गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।