Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक ने किया पुरन्दरपुर व बृजमनगंज थाने का औचक निरीक्षण...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पुलिस अधीक्षक ने किया पुरन्दरपुर व बृजमनगंज थाने का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फरेंदा महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने आज पुरन्दरपुर और बृजमनगंज थाने का औचक निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय के अभिलेखों महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, ग्राम रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर आदि रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उनके रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया है।

सीसीटीएनएस कार्यालय को चेक करते हुए साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्यों को समय से पूरा करने हेतु निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान अन्य विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन कर उनको अद्यावधिक करने के लिये संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए हैं तथा बैरक, हवालात, मेस थाना परिसर मे अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किए है। उच्च गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ-साथ स्वच्छ पर्यावरण व शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है।