Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पद पर नियुक्त 07 पुलिस कर्मियों की कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी पद पर हुई....

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पद पर नियुक्त 07 पुलिस कर्मियों की कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी पद पर हुई पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने रैंक प्रतीक/स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई

बलरामपुर आज दिनांक 31 दिसंबर 2024 को जनपद बलरामपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पद पर नियुक्त पुलिस कर्मी 1.श्री जयकिशोर जयसवाल, 2.श्री केशरी नन्दन, 3.श्री राजेन्द्र कुमार, 4.श्री आदर्श कुमार मिश्रा, 5. श्री अजय सिंह, 6. श्री मनोज कुमार यादव एवं 7.श्री जगप्रसाद वर्मा को कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा रैंक प्रतीक/स्टार लगाकर पदोन्नति बधाई दी गई तथा पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी पदोन्नत कर्मियों से उनके नियुक्त स्थान के बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि पदोन्नति कर्मचारी की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। पदोन्नति न केवल पेशेवर विकास का प्रतीक है, बल्कि यह कर्मचारी की मेहनत और समर्पण की मान्यता भी है। यह प्रक्रिया कर्मचारियों को अधिक जिम्मेदारियां उठाने और उत्कृष्टता प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि सभी कर्मी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए लोगों को न्याय दिलाने साथ ही अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करें।