Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर

पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश के क्रम में यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु एक दिन एक चौराहा को सुव्यवस्थित तरीके से यातायात का संचालन कराने के क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात गोरखपुर के नेतृत्व में टीआई मनोज कुमार राय व अन्य उ0नि0 गण द्वारा आज दिनांक 25.12.2024 को भीड़-भाड़ वाले दिन मोहद्दीपुर चौराहा के समस्याओ का अवलोकन किया गया तो पाया गया कि

1. मोहद्दीपुर चौराहा से एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले मार्ग पर होटल, रेस्टोरेन्ट व शापिंग माल स्थापित है, जिसमें ज्यादातर शहरी प्रवेश पाना चाहते है। इन संस्थानों में सुव्यवस्थित व पर्याप्त पार्किंग न होने के कारण वाहन सड़क पर ही रुक जाते है और धीरे-धीरे प्रवेश करते है, जिससे शहर की तरफ से आने वाला भारी यातायात बाधित होता है।

2. कूड़ाघाट से मोहद्दीपुर चौराहा की तरफ पर पाया गया, कि यातायात के दबाव के अनुरुप मार्ग की चौड़ाई पर्याप्त नही है । इसके अतिरिक्त बहुत से वाहन कौवाबाग की तरफ मुड़ते है। जिससे केवल एक ही तरफ की ट्रैफिक चलायी जा सकती है। बाकी तीन तरफ की ट्रैफिक को रोकना पड़ता है, जिससे ट्रैफिक दबाव है।

3. कौवाबाग से मोहद्दीपुर की तरफ आने वाला ट्रैफिक बहुत से वाहन एयरपोर्ट की तरफ मुड़ते है। बहुत से वाहन पैडलेगंज की तरफ मुड़ते है और बहुत से वाहन शहर की तरफ जाते है। इस लिए सिगंल रुट चलाने के कारण बाकी तीन तरफ ट्रैफिक का दबाव बढ़ता है।

4. पैडलेगंज की तरफ से मोहद्दीपुर आने वाले वाहन कौवाबाग एवं एयरपोर्ट की तरफ जाते है। इस लिए सिगंल रुट चलाने के कारण बाकी तीन तरफ ट्रैफिक का दबाव बढ़ता है।