Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पूर्व विधायक संत प्रसाद की धर्मपत्नी का श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज में उमड़ा जनसैलाब किसमती देवी निधन के उपरांत श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज का हुआ आयोजन...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पूर्व विधायक संत प्रसाद की धर्मपत्नी का श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज में उमड़ा जनसैलाब किसमती देवी निधन के उपरांत श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज का हुआ आयोजन
ब्रह्मभोज कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, सांसद , विधायक,ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान,गणमान्य लोग   सहित लगभग हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी खजनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संत प्रसाद की धर्मपत्नी के निधन  उनके पैतृक निवास गांव ‌ महादेवा बाजार में मृतक की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि तथा ब्रम्हभोज का आयोजन हुआ

खजनी गोरखपुर खजनी विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे तथा बांसगांव विधानसभा क्षेत्र से एक बार विधायक रहे पूर्व विधायक संत प्रसाद बेलदार की धर्मपत्नी किसमती देवी का निधन हो गया, बताया गया कि वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और उनका उपचार चल रहा था। असामयिक निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने लोग उनके पैतृक निवास पर पहुंचे और अंत्येष्टि में शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ पर किया गया, उन्हें मुखाग्नि पूर्व विधायक संत प्रसाद बेलदार ने दी ।

14 जनवरी को उस पुण्यात्मा की आत्मा की शांति के लिए वैदिक रीत द्वारा कर्मकांड क्रिया के उपरांत ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया।
स्वर्गीय  किसमती देवी को भावपुर्ण एवं अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई | 

श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग पर खजनी विधायक श्रीराम चौहान, पूर्व सांसद प्रवीण निषाद, पूर्व सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी,  विधायक  प्रदीप शुक्ला , विधायक महेंद्र पाल सिंह , विधायक फतेह बहादुर ,भाजपा जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया , हरकेश राम त्रिपाठी धरणीधर राम त्रिपाठी  रत्नेश पांडे , नीरज दुबे भाजपा नेता राजाराम कन्नौजिया, ब्लॉक प्रमुख बेलघाट पूजा सिंह कौशिक, ब्लॉक प्रमुख खजनी अंशु सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जुगनू दुबे, ग्राम प्रधान बलवंत सिंह बारी गांव, डॉक्टर ओ पी सिंह , जय हिंद मौर्य, एसपी यादव ,धर्मनाथ जायसवाल , विक्की सिंह बेलघाट ,मंडल अध्यक्ष  दुर्गेश पटवा, बजरंगी सिंह अश्वनी सिंह  सुरेंद्र सिंह, धरणीधर , तारकेश्वर मिश्रा, रवीन्द्र सिंह बनकटा,कौशलेंद्र प्रताप सिंह, गया सिंह  ग्राम प्रधान मनजीत सिंह , इंजीनियर अशोक कुमार सिंह , सत्यप्रकाश सिंह,अजय ओझा, अश्वनी सिंह बनकटा , मनीष सिंह  अधिवक्ता संतोष उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने परिवारजनों को धैर्य बंधाया और अंतिम विदाई में उपस्थित एवं  शामिल हुए।