Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर..

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर

गोरखपुर यातायात पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात एवं आर०टी०ओ० (प्रवर्तन) के पीटोओ श्री बी0के0 आनन्द के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस व आरटीओ की संयुक्त टीम द्वारा बृहद चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमें बिना लाइसेंस व नाबालिक ई-रिक्शा/ऑटो चालकों को चेक किया गया इस दौरान कुल 515 ई-रिक्शा/ऑटो को चेक किया गया जिसमें 03 नाबालिग एवं 17 बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते हुए पाए गये एम0वी0एक्ट की धारा के अन्तर्गत सीज किया गया एवं 51 ई-रिक्शा/ऑटो चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई । अभियान के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग पर नो पार्किंग में खड़े 154 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये एवं क्रेन द्वारा 06 वाहनों को टो करके यातायात यार्ड में लाकर चालान की कार्यवाही की गयी यातायात पुलिस द्वारा शहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 811 वाहनों का एम०वी०एक्ट की विभिन्न धाराओ में चालान किया गया । यह कार्यवाही निरन्तर चलती रहेगी