Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच की अध्यक्षता में आज थाना रिसिया व थाना मटेरा में “थाना समाधान दिवस” का हुआ आयोजन..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच की अध्यक्षता में आज थाना रिसिया व थाना मटेरा में “थाना समाधान दिवस” का हुआ आयोजन

बहराइच थाना रिसिया व थाना मटेरा आज दिनांक 25.01.2025 को जनपद के प्रत्येक थाना स्तर पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच द्वारा थाना रिसिया व थाना मटेरा में उपस्थित रहकर "थाना समाधान दिवस" की अध्यक्षता की गई । इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच हेतु विधिक निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए गए । थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही भूमि विवाद के मामले में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।