Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जनपद में नियुक्त समस्त प्रभारी निरीक्षक/ अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक व समस्त शाखा प्रभारी एवं फिंगर प्रिन्ट इकाई को क्राइम सीन मैनेजमेन्ट...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जनपद में नियुक्त समस्त प्रभारी निरीक्षक/ अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक व समस्त शाखा प्रभारी एवं फिंगर प्रिन्ट इकाई को क्राइम सीन मैनेजमेन्ट के संबन्ध में दिया गया प्रशिक्षण तथा NAFIS सिस्टम की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में बताया गया 

बलरामपुर आज दिनांक 13.02.2025 को विधि विज्ञान प्रयगोशाला उ0प्र0 गोण्डा की टीम द्वारा समस्त थानों पर नियुक्त सभी प्रभारी निरीक्षक/ अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक व समस्त शाखा प्रभारी एवं फिंगर प्रिन्ट इकाई को क्राइम सीन मैनेजमेन्ट के सम्बन्ध में रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर सभागार में प्रशिक्षण प्रदान किया गया तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

प्रशिक्षण में नये कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहित (बी0एन0एस0एस0), भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बी0एस0ए0) व भारतीय न्याय संहिता (बी0एन0एस0) से सम्बन्धित क्राइम सीन मैनेजमेन्ट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी ।

महोदय द्वारा डी0एन0ए0, फिंगर/फुट प्रिन्ट आदि महत्वपूर्ण साक्ष्यों का संकलन संबन्धी आवश्यक सुझाव दिये गये व राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली (NAFIS), की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में भी बताया गया। जिसमें गिरफ्तार अभियुक्तों के फिंगर प्रिंट को NAFIS/ जनपदीय फिंगर प्रिंट इकाई में शतप्रतिशत नामांकित कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

प्रशिक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री योगेश कुमार, क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह व क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन/ललिया श्रीमती ज्योतिश्री एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री बिहारीलाल यादव तथा फिंगर प्रिंट इकाई के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।