रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गणेश चौराहे से कचहरी चौराहे के दोनों तरफ खड़े नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध चला चेकिंग अभियान
गोरखपुर यातायात पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया । शहर के गणेश चौक से कचहरी चौराहा के दोनों तरफ नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरूद्व अभियान चलाया गया, जिसमें 06 वाहनों को टोचन करके यातायात यार्ड लाया गया एवं 48 चार पहिया तथा 142 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया तथा गणेश चौक से कालीमंदिर तिराहा होते हुये असुरन फ्लाई ओवरब्रिज तक नो-पार्किंग में खड़े 36 दो पहिया एवं 18 चार पहिया वाहन का चालान एवं 02 दो वाहनो को क्रेन द्वारा टो करके यातायात यार्ड लाये गयें। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1044 वाहनों का एम०वी०एक्ट की विभिन्न धाराओ में चालान किया गया तथा शमन शुल्क 42000/- रुपये जुर्माना वसूला गया।



