रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
अपरण की सूचना पर पैकोलिया पुलिस द्वारा व्यक्ति को किया गया बरामद, व्यक्ति का नही हुआ था अपहरण
बस्ती थाना पैकोलिया आज दिनांक 19.02.2025 को सुचनाकर्ता रामा गौतम पत्नी करन पता धरहरा कुवर थाना पैकोलिया जनपद बस्ती द्वारा 112 पर सूचना दिया गया कि उसके पति करन का अपहरण उसके गांव के बगल के चंदन यादव उर्फ आशीष पुत्र अवधेश कुमार यादव पता लोहरौली थाना पैकोलिया जनपद बस्ती द्वारा कर लिया गया है तत्काल मौके पर पहुंची पीआरबी द्वारा प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया को घटना के संबंध में जरिये दुरभाष अवगत कराया गया इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया मौके पर पहुंचकर घटना के छानबीन करते हुए अथक प्रयासों से सुचनाकर्ता के पति करन गौतम पुत्र ललन गौतम को समय करीब 23.30 बजे ग्राम मितईपुर मोड़ से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। पूछताछ में करन उपरोक्त द्वारा बताया गया कि चंदन यादव के घर पर मजदूरी का काम करके शाम करीब 6:00 बजे अपने घर वापस आ रहा था कि रास्ते से अपने ससुराल चला गया मेरा कोई अपहरण नहीं किया था।
