रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 01 अदद ई-रिक्शा बरामद
गोरखपुर थाना रामगढ़ताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल के नेतृत्व में उ0नि0 अनित कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 0142/2025 धारा- 303(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्त छोटू पुत्र सिकन्दर निवासी भुजौली बाजार थाना खड्डा जनपद कुशीनगर के कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 03.03.2025 को अभियुक्त द्वारा वादी मुकदमा का ई रिक्शा चोरी कर लिया गया था जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 अनित कुमार राय चौकी प्रभारी फलमण्डी थाना रामगढ़ताल गोरखपुर
2. उ0नि0 रामशिव यादव , थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
3. हे0का0 कृष्ण कुमार यादव थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
