रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
कुल 15 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बहराइच थाना मोतीपुर पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) व प्रभारी क्षेत्राधिकारी महोदय मिहींपुरवा/ क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 28.02.2025 को थाना क्षेत्र भारत नेपाल बार्डर पिलर सं0 671/04 के नजदीक वृहद ग्राम बाधापुरवा के पास चेकिंग के दौरान एक नफर अभियुक्त मैनुद्दीन कुरैशी पुत्र शेर अली निवासी अग्नीगांव थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 124/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
बताते चलें कि उ0नि0 नवनीत भास्कर मय हमराह का0 रामआशीष चौरसिया व एसएसबी बल के साथ देखभाल क्षेत्र, चेकिंग वाहन /संदिग्ध व्यक्ति रोकथाम जुर्म जरायम रोकथाम तस्करी हेतु क्षेत्र मे मामूर थे, दौरान चेकिंग अभियुक्त मैनुद्दीन कुरैशी पुत्र शेर अली निवासी अग्नीगांव थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
गिरफ्तारी टीम-
1. उ0नि0 नवनीत भास्कर
2. का0 रामआशीष चौरसिया व एसएसबी बल
