रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नव प्रशिक्षित पुलिस उपाधीक्षक श्री राज सिंह को व्यावहारिक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर स्टार व बैज लगाकर सम्मानित करते हुए दी गयीं शुभकामनाएं
बहराइच पुलिस उपाधीक्षक श्री राज सिंह द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर उत्तर प्रदेश पुलिस अकादमी, मुरादाबाद से अपना अकादमिक प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात जनपद बहराइच में व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु दिनांक 03.09.2024 को आगमन हुआ था। अपने व्यवहारिक प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने जनपद के विभिन्न कार्यालयों एवं शाखाओं में नियुक्त रहते हुए प्रशासनिक कार्यों की व्यावहारिक समझ विकसित की, साथ ही जनपद के थाना दरगाह शरीफ में स्वतंत्र प्रभार में अपनी सेवा प्रदान करते हुए, महाकुम्भ के दौरान, ड्यूटी में विभिन्न चुनौतियों का सामना कर कुशलतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। जनपद बहराइच में ही व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके पुलिस उपाधीक्षक श्री राज सिंह को बहराइच जनपद में ही नियुक्ति मिली जिसके पश्चात् आज दिनांक 07.03.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी महोदय मिहींपुरवा द्वारा उन्हें स्टार व बैज लगाकर उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना की गयी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनसे ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ जनसेवा में तत्पर रहने की अपेक्षा गयी।
