Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनपद में आगामी त्यौहारों होली व रामजान के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलरामपुर मय पुलिस बल के द्वारा थाना...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

जनपद में आगामी त्यौहारों होली व रामजान के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलरामपुर मय पुलिस बल के द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत किया गया पैदल गस्त/ फ्लैग मार्च

बलरामपुर थाना कोतवाली नगर आज दिनांक 11 मार्च 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री नम्रिता श्रीवास्तव द्वारा जनपद में आगामी त्यौहारो होली व रामजान में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर के मुख्य बाजार व अन्य मुख्य चौराहों पर फ्लैग मार्च कर लोगो में सुरक्षा/सहयोग भाव जागृत कर पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु पुलिस सहायता एवं सुरक्षा के प्रति आमजन को आश्वत किया गया। 

फ्लैग मार्च के दौरान व्यापारियो,संभ्रान्त व्यक्तियों व आमजन से वार्तालाप कर उनसे उनकी समस्याएं एवं और बेहतर व्यवस्था हेतु उनसे सुझाव लिया गया, उन्हे सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा  अपर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी को आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गयी साथ ही माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों की तत्काल सूचना पुलिस को देने  पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गयी।

अराजक तत्वों व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक अफवाह व भड़ाकाऊ टिप्पणी करने वालों की गतिविधियों पर  साइबर/ सोशल मीडिया सेल द्वारा निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। 

फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री ज्योति श्री व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर मय पुलिस बल मौजूद रहे।