Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ब्रेकिंग न्यूज़ बलरामपुर...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे



ब्रेकिंग न्यूज़ बलरामपुर

जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत नाबालिग लड़के के साथ गलत काम करने व वीडियों वायरल करने वाले तीन अभियुक्तो  को गिरफ्तार किया गया

बलरामपुर बताते चलें कि दिनांक 20.जुलाई.2025 को वादी निवासी राजघाट थाना को0 नगर बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर दी गई सूचना के आधार पर कि मेरे लड़के उम्र करीब 13 वर्ष को नदी के किनारे पर ले जाकर विपक्षी नसीब अली पुत्र अकबर अली निवासी राजघाट थाना कोतवाली नगर द्वारा अपने दोस्त के साथ मिलकर गलत काम किया गया है तथा सहयोगी फैयाज पुत्र इलियास निवासी उपरोक्त द्वारा घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर देने की धमकी देने तथा घटना की शिकायत करने पर विपक्षीगणों द्वारा वादी को जाति सूचक गाली गलौज करते हुये जान माल की धमकी दी गई जिसके संबन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 175/25 धारा 351(3),115(2),352 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट व 3(1)द,ध/ 3(2)v एससी एसटी एक्ट व 67बी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। 

 श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा उक्त घटना के अनावरण व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध मे दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री सुधीर सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 22.जुलाई.2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0स0 175/25 धारा 351(3),115(2),352 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट व 3(1)द,ध/ 3(2)v एससी एसटी एक्ट व 67बी आईटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद फैय्याज पुत्र मोहम्मद इलियास व नसीब अली पुत्र अकबर अली व विवेचना से प्रकाश मे आए एक बाल अपचारी निवासीगण ग्राम ककरा थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को राजघाट स्थित शेखा कर्बला के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।