Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पूर्व छात्र के यूनियन बैंक में चयन पर पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मदरिया में हुआ भव्य सम्मान समारोह...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पूर्व छात्र के यूनियन बैंक में चयन पर पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मदरिया में हुआ भव्य सम्मान समारोह

गोरखपुर पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, मदरिया (गोला) में सोमवार को विद्यालय के पूर्व छात्र रामबाबू मौर्य के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में चयनित होने पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें माल्यार्पण कर, स्मृति-चिह्न भेंट किया तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथिलेश राय ने कहा कि रामबाबू मौर्य की सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प एवं निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से रामबाबू मौर्य के संघर्ष और सफलता से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया।

समारोह में विनोद कुमार सिंह, मुकेश राय, रागिनी सिंह, इंदुमती देवी, इंदुमती भारती, पुष्पा एवं मनोज कुमार सहित समस्त विद्यालय परिवार ने रामबाबू मौर्य को पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी उदय शंकर राय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने दूरभाष के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए रामबाबू मौर्य की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया। शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने भी अपनी शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने रामबाबू मौर्य को पुनः बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनकी सफलता से विद्यालय के छात्र-छात्राओं में भी नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होगा।