Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्रान्तर्गत षड़यन्त्र पूर्वक छल कपट करके कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन को बैनामा कराने वाले 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्रान्तर्गत षड़यन्त्र पूर्वक छल कपट करके कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन को बैनामा कराने वाले 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

बलरामपुर थाना उतरौला दिनांक 01.अगस्त.2026 को आवेदिका श्रीमती हाजिरा खातून पत्नी मसीहुल हसन खान निवासिनी ग्राम गोकुला माफी थाना कोतवाली उतरौला जिला बलरामपुर द्वारा तहरीर दी गयी कि विपक्षीगण द्वारा अपराधिक षडयंत्र करते हुए कपट पूर्वक धोखा धड़ी करते हुए बिना भू-स्वामी के कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन को बैनामा/दान पात्र कर देना । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली उतरौला बलरामपुर में 0097/2026 धारा 318(4)/319(2)/336(2)/338/61(2) बीएनएस बनाम 1. सीता पत्नी राम तीरथ 2. चेतन उर्फ महेश पुत्र इन्दर 3. सोनू उर्फ हरीश पुत्र कर्ताराम 4. जोखू पुत्र बुधई 5. गुरई पुत्र गज्जू निवासीगण ग्राम गोकुला माफी थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया। 

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय  व क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री डाक्टर जितेन्द्र कुमार  के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री अवधेश राज सिंह थाना कोे उतरौला बलरामपुर द्वारा अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया जिसके क्रम में अभियुक्तगण 1. चेतन उर्फ महेश पुत्र रामतीरथ निवासी ग्राम गोकुला माफी थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर 2. हरीश उर्फ सोनू पुत्र रामतीरथ निवासी ग्राम गोकुलामाफी थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर संबंधित 0097/2026 धारा 318(4)/319(2)/336(2)/338/61(2) बीएनएस को मधपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।