Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना कसया पुलिस द्वारा 10 घण्टे के अन्दर गुमशुदा/लापता 10 वर्षीय बच्ची को..

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://aaptaknews24x7.blogspot.com/?m=1


थाना कसया पुलिस द्वारा 10 घण्टे के अन्दर गुमशुदा/लापता 10 वर्षीय बच्ची को खोजकर सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द
                 
कुशीनगर थाना कसया पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना कसया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.08.2025 को थाना कसया पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पकवा इनार थाना कसया जनपद कुशीनगर निवासिनी आरती देवी पत्नी जयहिंद प्रसाद की पुत्री शिवानी कुमारी उम्र करीब 10 वर्ष जो आज प्रातः विद्यालय गई थी छुट्टी के बाद विद्यालय से वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचित किया गया। जिस पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बच्ची को सकुशल खोज कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा कुशीनगर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

सुपुर्दगी/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीमः-

01. प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा थाना कसया जनपद कुशीनगर।
02. उ0नि0 गौरव शुक्ल (चौकी प्रभारी कुशीनगर) थाना कसया जनपद कुशीनगर।
03. का0 राहुल पांडेय थाना कसया जनपद कुशीनगर
04. का0 राहुल त्रिपाठी थाना कसया जनपद कुशीनगर
05. म0का0 सरोज यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर