Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://aaptaknews24x7.blogspot.com/?m=1


ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर

नाबालिग को कमरे में बन्द करके मारने पीटने व गाली-गुफ्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

थाना चिलुआताल क्षेत्र में घटित घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा दी गयी वीडियो बाइट

गोरखपुर थाना चिलुआताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज विवेक कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 493/2025 धारा 127(2),115(2),352,351(3) बीएनएस से सम्बन्धित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 
   
बताते चलें कि बाल अपचारी द्वारा वादिनी के नाबालिग पुत्र को कमरे में बन्द करके लोहे के पाइप से मारा-पीटा गया तथा गाली गुफ्ता देते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।