Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1


चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद चार पहिया वाहन व 01 अदद मोबाइल बरामद

गोरखपुर थाना चिलुआताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलायें जा रहे अभियान के क्रम में अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल के नेतृत्व में उ0नि0 रॉकी कुमार जायसवाल द्वारा मय पुलिस टीम के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 554/25 धारा 306 BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद चार पहिया वाहन , 01 अदद मोबाईल, 1200 रुपये नगद, 03 अदद कूटरचित आधार कार्ड व 01 अदद पैन कार्ड बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) ,318(4),336(3),338,340(2),339 BNS  की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि दिनांक 03.09.2025 को अभियुक्त द्वारा वादी मुकदमा के गैरेज में रखी चार पहिया वाहन स्विफ्ट डिजायर, गैरेज में रखी मंहगी मशीन व औजार कीमत लगभग 1,75,000 रुपये लेकर भाग जाने के संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी की टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 राकी जायसवाल थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
3. का0 राजू बिन्द थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
4. का0 धीरेन्द्र सिंह यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
5. का0 मनोज कुमार यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर ।