Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एक लाख साठ हजार पांच सौ रुपये ले लेने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर साइबर एक्सटार्सन करने वाले दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1


ब्रेकिंग न्यूज़ बलरामपुर

बलरामपुर पुलिस द्वारा यू-ट्यूब चैनल हैक कर फिरौती के रुप में आठ लाख रुपये की मांग करने व एक लाख साठ हजार पांच सौ रुपये ले लेने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर साइबर एक्सटार्सन करने वाले दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद एन्ड्रायड फोशशन व एक आईफोन एप्पल तेरह बरामद
बलरामपुर थाना साइवर बताते चलें कि वादी श्री विनय कुमार पुत्र मनीराम निवासी चिरैया भीखपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा साइबर क्राइम थाना बलरामपुर में तहरीरी सूचना दी गई कि प्रार्थी यू-ट्यूब चैनल चलाता है जिसके लगभग तैंतीस लाख पचास हजार सब्सक्राइबर हैं, दिनांक 09.अगस्त.2025 को प्रार्थी का यू-ट्यूब चैनल विपक्षी कृष्ण कुमार पुत्र गौतम निवासी वार्ड नंबर 1 पासवान टोला पूर्णिया जनपद कटिहार जनपद राज्य बिहार द्वारा हैक कर लिया गया है तथा मोबाइल नंबर 8434229205 व 6299820510 से फोन कर ब्लैकमेल कर आठ लाख रुपए की मांग करने के संबंध में दिया। प्राप्त सूचना के आधार पर साइबर क्राइम थाना पर मु0अ0स0 09/25 धारा 308(2),319(2),318(4) बीएनएस व 43(ए),66, 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा साइबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया श्री डी0के0 श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना श्री आर0पी0यादव के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना पर पंजीकृत मु0अ0स0 09/25 धारा 308(2),319(2),318(4) बीएनएस व 43(ए),66, 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक आर0पी0यादव द्वारा दी गयी हुकुम तहरीरी के आदेश के क्रम उप निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय मय पुलिस टीम के थाना स्थानीय से रवाना होकर वादी मुकदमा को साथ लेकर अभियुक्त द्वारा बताये गये स्थान कटिहार रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पहुंचे वहीं पर वादी मुकदमा नें आठ लाख रुपये देने के बहाने मो0 शाहिल रजा व माननीय शब्बीर रजा को रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर बुलाया और इन्तजार करने लगे थोड़ी देर बाद दो व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर आये और वादी से मिले वादी नें इशारा किया कि यही दोनों हैं, इस पर उक्त अभियुक्तो को हिकमत अमली से पकड़ लिया गया पूछताछ किया गया तो अपना मोहम्मद शाहिल रजा व मोहम्मद शब्बीर रजा बताया इतमिनान होने पर कारण गिरफ्तारी बताकर दोनो अभियुक्तो हिरासत पुलिस में लिया गया अभियुक्त के कब्जे से एक अदद एंड्रायड फोन व एक अदद आईफोन तेरह बरामद हुआ तथा स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर जनपद बलरामपुर लाकर माननीय न्यायालय बलरामपुर रवाना किया गया ।