Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बलरामपुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए महाराष्ट्र (मुंबई) से चोरी/गुम हुए 174 स्मार्टफोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कीमत लगभग ₹36 लाख बताई जा रही है।

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बलरामपुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए महाराष्ट्र (मुंबई) से चोरी/गुम हुए 174 स्मार्टफोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कीमत लगभग ₹36 लाख बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पांडे, क्षेत्राधिकारी ललिया/साइबर क्राइम श्री डी.के. श्रीवास्तव, और प्रभारी साइबर थाना श्री आर.पी. यादव के नेतृत्व में की गई। साइबर थाना बलरामपुर एवं महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर यह बड़ी सफलता हासिल की। एसपी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पुलिस की तकनीकी क्षमता, टीमवर्क और जनसेवा की भावना का उदाहरण है। बलरामपुर पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान लगातार जारी रहेगा।