रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए तीन नाबालिग बच्चों की बचाई गई जान, अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बस्ती थाना परसरामपुर क्षेत्राधिकारी हरैया श्री स्वर्णिमा सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष परसरामपुर भानु प्रताप सिंह मय टीम द्वारा अभियुक्त इरफान को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0- 361/2025 धारा- 109(1)BNS व 75 किशोर न्याय ( बालकों की देखरेख और संरक्षण ) अधिनियम 2015 कर अभियुक्त मोहम्मद इरफान हाशमी पुत्र शुबराती ग्राम नंद नगर थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय बस्ती भेजा गया ।
अभियुक्त इरफान की शादी रुधौली थाना क्षेत्र में हुई थी अभियुक्त अपनी पत्नी को मारता पीटता था, एक सप्ताह पूर्व अपनी पत्नी को मारा पिटा था जिससे पत्नी एक बच्चे को लेकर माईके चली गई। कल दिनांक 10.दिसम्बर.2025 को अपने शेष तीन नाबालिग बच्चों को मारा पीटा तथा अपने ही घर में गड्ढा खोदकर दफन करने का प्रयास किया गया, जिसकी सूचना पर थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए तीनो नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।