रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पशुतस्करी का अपराध कारित करने के आरोप में सात नफर अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही
गोरखपुर थाना तिवारीपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर द्वारा गैंग लीडर सोनू उर्फ शाहिद आलम पुत्र सगीर आलम निवासी लाला गुरवलिया शेख टोला थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर व गैंग के सदस्य 1. शाहिद उर्फ शाहिब पुत्र रज्जब निवासी पिपरा मुस्तकिल अगरवा थाना सेवरही जनपद कुशीनगर 2. विशाल निषाद पुत्र रमाकान्त निषाद निवासी हरसेवक टोला दहला थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर 3. जुल्फिकार आलम पुत्र सुकुरुल्लाह निवासी कर्बला टोला लक्ष्मीपुर थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 4. आमीर अली पुत्र तसव्वर अली निवासी सेमरा हरदोह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 5. शाहिल पुत्र रज्जब निवासी पिपरा मुस्तकिल अगरवा थाना सेवरही जनपद कुशीनगर 6. सलमान पुत्र अहमद अली निवासी बसहिया वनवीरपुर थाना पडरौना जनपद कुशीनगर के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी । उक्त गैंग का लीडर सोनू उर्फ शाहिद आलम उपरोक्त अपने गिरोह के सदस्य के साथ मिलकर गौतस्करी जैसे जघन्य अपराध कारित करता है । गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्य का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है, जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं गौतस्करी जैसे जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान् जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट तैयार कर गैंग लीडर सोनू उर्फ शाहिद व गैंग के अन्य छः सदस्यों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।