Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026 का आयोजन..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026 का आयोजन

गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग एवं अलार्म एफिशिएंसी रेस (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन जनपद बस्ती में किया जा रहा है। इस खेल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन आज दिनांक 31-जुलाई-2026 (दिन-शुक्रवार) को प्रातः दस बजे अलार्म एफिशिएंसी रेस ग्राउंड (मिनी पुलिस लाइन), बस्ती में डॉक्टर यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक, बस्ती द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का भव्य समापन दिनांक 03 अगस्त 2026 (दिन-सोमवार) को सायंकाल 16:30 बजे पुलिस लाइन, जनपद-बस्ती में आयोजित किया जाएगा। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्री संजीव त्यागी पुलिस उप महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती होंगे।

इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के विभिन्न जनपदों से पुलिस बल के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री प्रदीप कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन–बस्ती कुलदीप सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन बस्ती ब्रजेश कुमार पटेल  व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।