Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) 77 RR वर्ष 2023/24 बैच के 23 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के बहराइच आगमन पर पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय द्वारा भौगौलिक व अन्तर्राष्ट्रीय सीमा सुरक्षा संबंधी व सामरिक महत्व पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गयी..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) 77 RR वर्ष 2023/24 बैच के 23 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के बहराइच आगमन पर पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय द्वारा भौगौलिक व अन्तर्राष्ट्रीय सीमा सुरक्षा संबंधी व सामरिक महत्व पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गयी 23 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों का हुआ बहराइच आगमन

पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा की गयी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा

अधिकारियों नें आईसीपी रुपईडीहा का भ्रमण कर सीमा सुरक्षा व कस्टम कार्यों संबंधी विभिन्न विभागों के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की

भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर किया गया फुट मार्च

बहराइच आज दिनांक 12.दिसम्बर.2025 को बहराइच पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) 77 RR वर्ष 2023/24 बैच के 23 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को जनपद बहराइच की भौगोलिक स्थिति, अंतरराष्ट्रीय सीमा और सामरिक महत्व के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि बहराइच जनपद की सीमा नेपाल से जुड़ी हुई है, जिससे यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण से संवेदनशील है। साथ ही महोदय द्वारा प्रशिक्षु अधिकारियों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि स्थानीय समाज और क्षेत्रीय विशिष्टताओं की गहरी समझ उनके कार्यों को और अधिक प्रभावी बना सकती है। महोदय ने इस बात पर भी जोर दिया कि पुलिस सेवा के विविध पहलुओं को समझने के लिए प्रशिक्षु अधिकारियों को गहराई से अध्ययन करना और क्षेत्रीय चुनौतियों के प्रति सजग रहना आवश्यक है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत, प्रशिक्षु अधिकारियों ने नेपाल और भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित ICP (Integrated Check Post) रूपईडीहा का भ्रमण भी किया। रूपईडीहा ICP पर प्रशिक्षु अधिकारियों को सीमा सुरक्षा और कस्टम कार्यों के बारे में ब्रीफिंग दी गई । यहाँ के सुरक्षा उपायों, यात्री और माल वाहनों की जांच प्रणाली और अंतर्राष्ट्रीय तस्करी को रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। क्षेत्र का भ्रमण कर अधिकारियों को यह बताया गया कि किस प्रकार सीमा पर सतर्कता, निगरानी और सामूहिक प्रयासों से आतंकवाद, तस्करी और अन्य अंतर्राष्ट्रीय अपराधों को नियंत्रित किया जाता है ।