Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर

गोरखपुर दिनांक 09.मार्च.2026 को ड्यूटी के दौरान होमगार्ड विजय प्रताप सिंह को एक ऑटो में सवार व्यक्तियों के आचरण संदिग्ध प्रतित होने पर उनके द्वारा ऑटो को रोकने का प्रयास किया, जिस पर ऑटो में सवार दो युवक मौके से भाग गए। होमगार्ड विजय प्रताप सिंह द्वारा घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई। पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक व ऑटो को हिरासत में लिया गया। तत्पश्चात सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों की सहायता से फरार हुए दोनों अभियुक्तों को भी हिरासत में ले लिया गया। होमगार्ड विजय प्रताप सिंह की सतर्कता, सूझबूझ एवं तत्परता के कारण अपहरण की घटना को समय रहते रोक लिया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर द्वारा होमगार्ड विजय प्रताप सिंह को दस हजार रुपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।