रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
यूपी अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश के पिता राम यश सिंह का निधन, बिहार कैडर के आईपीएस थे
गोरखपुर अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश के पिता और बिहार कैडर के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी राम यश सिंह का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कर्तव्यनिष्ठ और निष्पक्ष अधिकारी के रूप में पहचाने जाते थे। सेवा काल में कई महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी संभाली और वीरता पदक से सम्मानित हुए थे।
बिहार कैडर के सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी राम यश सिंह का रविवार को 83 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वह 1985 बैच के वरिष्ठ अधिकारी थे और अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ व निष्पक्ष छवि के लिए जाने जाते थे। सेवा काल में उन्होंने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, जहानाबाद और गोड्डा समेत कई महत्वपूर्ण जिलों की कमान संभाली।
साहसिक सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। वह उत्तर प्रदेश पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश के पिता थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने पटना उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में भी जनसेवा जारी रखी। निधन पर शोक व्यक्त किया गया है।
