रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
चोरी के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के ५५५० रुपये, चोरी का एक मोबाइल, घटना में प्रयुक्त कागज की गड्डी, चार मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त वैगनार कार के साथ 04 शातिर चोर गिरफ्तार
कुशीनगर थाना सेवरही पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी, तमकुहीराज श्री जयंत यादव के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.अप्रैल.2026 को थाना सेवरही, पर पंजीकृत मुकदमा संख्या ८३/२०२६, धारा ३०३(२), ३१७(२), ३१८(४) एवं ३(५) बीएनएस के संबंध में चोरी की घटना का अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त वैगनार कार (रजि. नं. BR06AP3429), चोरी के पांच हजार पांच सौ पचास रुपये, एक चोरी का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त कागज की गड्डी तथा चार अतिरिक्त मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-रौशन कुमार साहनी, पुत्र नरेश साहनी, निवासी चांदपरसा, थाना केसरिया, जिला मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), बिहार।
2-मनोज कुमार साहनी, पुत्र बबन साहनी, निवासी चांदपरसा, थाना केसरिया, जिला मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), बिहार।
3-रमेश साहनी, पुत्र शिवदयाल साहनी, निवासी चांदपरसा, थाना केसरिया, जिला मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), बिहार
4-रवि पासवान, पुत्र विरेंद्र पासवान, निवासी चांदपरसा, थाना केसरिया, जिला मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), बिहार।
