रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
कुशीनगर जिले में महिला सुरक्षा एवं सहायता व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कुशीनगर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा सखी "वन स्टॉप सेंटर" का भ्रमण/ निरीक्षण
कुशीनगर आज दिनांक 17.अप्रैल.2026 को जनपद कुशीनगर में हिंसा एवं संकट से प्रभावित महिलाओं को चिकित्सा, कानूनी, पुलिस, मनो-सामाजिक परामर्श एवं अस्थायी आश्रय जैसी समेकित सहायता उपलब्ध कराने हेतु संचालित सखी "वन स्टॉप सेंटर" का जिलाधिकारी कुशीनगर श्री महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा संयुक्त भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।* निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने केंद्र की सुविधाओं, उपलब्ध सेवाओं, रिकॉर्ड रखरखाव, स्टाफ की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली का विस्तृत जायजा लिया तथा केंद्र में आने वाली पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वन स्टॉप सेंटर को और अधिक प्रभावी बनाते हुए पीड़ित महिलाओं को तत्काल पुलिस सहायता, मेडिकल सहायता, कानूनी परामर्श एवं काउंसलिंग जैसी सेवाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराई जाएं। केंद्र की स्वच्छता, सुरक्षा एवं गोपनीयता बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
"जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग महिला सशक्तीकरण एवं उनकी सुरक्षा के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।"
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कुशीनगर श्री वैभव मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार सिंह, वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर श्रीमती रिता यादव एवं पी.आर.ओ. श्री उपेन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



