रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को फिटनेस हेतु दौड़ कराई गई, अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल संपन्न
बलरामपुर आज दिनांक 17.अप्रैल.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर/लाइन डाक्टर जितेन्द्र कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया।
परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस को बनाए रखने हेतु दौड़ कराई गई तथा एकरूपता एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई।
निरीक्षण के दौरान यूपी-112 वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स एवं अन्य आवश्यक सामग्री की जांच की गई। साथ ही यूपी-112 के सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रिस्पांस टाइम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक, आवासीय परिसर एवं पुलिस भोजनालय का निरीक्षण किया गया। भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की साफ-सफाई का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में सत्र 2025 के रिक्रूट प्रशिक्षणार्थियों की पासिंग आउट परेड (POP) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण कर प्रशिक्षणार्थियों की अनुशासन, ड्रिल एवं शारीरिक दक्षता का मूल्यांकन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स की सराहना करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ सेवा करने हेतु प्रेरित किया गया। अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए नव आरक्षियों को भविष्य में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक श्री वीरसेन सिंह ,आरटीसी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



