रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
सरकारी योजना का प्रलोभन दिखाकर म्यूल खाता खुलाकर साइबर फ्रॉड का अपराध कारित करन के आरोप में 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर थाना कोतवाली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली छत्रपाल सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 79/2026 धारा 318(4),351(3) भा0न्या0सं0 व 66डी आई0टी0 एक्ट से संबंधित अभियुक्त 1.अनुज विश्वकर्मा उर्फ शुभम विश्वकर्मा, 2.ओंमकार अग्रहरि उर्फ अजीत, 3.ऋतुराज यादव, 4. राहुल सिंह, 5. द्विव्यांशु सिंह उर्फ साहिल सिंह व 6. आदित्य चौधरी उर्फ सौरभ चौधरी को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 15.अप्रैल.2026 को वादी द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि अभियुक्तों द्वारा सरकारी योजनाओं का प्रलोभन देकर वादी के लड़के से खाता खुलवाकर कर उसका एटीएम व चेकबुक लेकर उसके खाते में साइबर फ्राड के पैसों को मंगवाया जाता था । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
पूछताछ का विवरण/अपराध का तरीका-
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि ओंमकार अग्रहरि उर्फ अजीत व ऋतुराज यादव के कहने पर अन्य अभियुक्त लोगों को सरकारी योजनाओं का प्रलोभन देकर उनका विभिन्न बैंको में म्यूल खाता खुलवाकर उनका पासबुक, एटीएम कार्ड व चेकबुक लेकर ऋतुराज यादव को दे दिया जाता था । ऋतुराज यादव द्वारा बैंक खातों की डिटेल्स रामदास व जॉन बाबा नाम के किसी अज्ञात व्यक्ति को दे दिया जाता था जो फ्रॉड का पैसा उन म्यूल बैंक खातों में भेजते व निकालते थे (चेकबुक, इण्टरनेट बैंकिंग व अन्य माध्यमों से) । अभियुक्त अग्रहरि उर्फ अजीत द्वारा बताया गया वह रामदास एवं जॉन बाबा से जरिए टेलीग्राम संपर्क में आया था ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
2. उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह साइबर कमाण्डो गोरखपुर जोन
3. उप निरीक्षक सौरभ मौर्या थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
4. उप निरीक्षक भावेश कुमार सिंह थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
5. उप निरीक्षक रविकान्त यादव, थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
6. महिला उप निरीक्षक संध्या मौर्या, थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
7. हेड कांस्टेबल शशिकान्त जायसवाल साइबर सेल जनपद गोरखपुर
8. कांस्टेबल अजय कुमार, थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
9. कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव, थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
10. कांस्टेबल शैलेष प्रताप आनन्द, थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
11. कांस्टेबल राकेश यादव थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर
