Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हत्या का प्रयास करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद..

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

हत्या का प्रयास करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद पिस्टल व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद

गोरखपुर थाना बेलीपार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी बेलीपार के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह तोमर मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 109/2026 धारा 109(1) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त रोशन पाल पुत्र धर्मेन्द्र पाल निवासी बेलीपार थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर को घटना में प्रयुक्त एक अदद पिस्टल व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

बताते चलें कि दिनांक 14.मई.2026 को अभियुक्त ( वादिनी के पति ) द्वारा पारिवारिक विवाद में जान से मारने की नीयत से वादिनी के देवर के ऊपर पिस्टल से गोली चलायी गयी जिससे वादिनी का देवर घायल हो गया । जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।