रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गैंग बनाकर अंतर्राज्यीय लोगों को शादी का झांसा देकर जनपद में बुलाकर फर्जी शादी कराकर व स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर बंधक बनाकर धन उगाही करने वाले गिरोह की 01 नफर वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार
गोरखपुर थाना चिलुआताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में चौंकी प्रभारी मजनू उप निरीक्षक चन्दन नारायण मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 247/26 धारा 308(5),122(2),127(2),61(2),204, 319(2),318(4),336(3),340(2),3(5) भा0न्या0सं0 में वांछित अभियुक्ता नीलम सिंह पुत्री स्वर्गीय राजबली सिंह हालपता राजीव नगर कालोनी रुस्तमपुर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर स्थाई पता निवासी मेहुली थाना रसड़ा जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि अभियुक्ता द्वारा गैंग बनाकर अंतर्राज्यीय लोगों को शादी का झांसा देकर जनपद में बुलाकर फर्जी शादी कराकर व स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर बंधक बनाकर धन उगाही की गयी । जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया । पूर्व में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका हैं ।
