Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4,300 रुपये व घटना में प्रयुक्त 04 अदद मोबाइल फोन बरामद..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4,300 रुपये व घटना में प्रयुक्त 04 अदद मोबाइल फोन बरामद

गोरखपुर थाना कोतवाली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार वैश्य मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानायी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 90/2026 धारा 305ए भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त 1.धीरेन्द्र उर्फ धीरज कुशवाहा, 2. अमन शर्मा व 3. लकी पटवा उर्फ अंश को चोरी के तिरालीस सौ रुपये व घटना में प्रयुक्त चार अदद मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार मुकदमा उपरोक्त में धारा 331(4),61(2),317(2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

बताते चलें कि दिनांक 01.मई.2026 को वादी मुकदमा सपरिवार अपने भाई की लड़की की शादी में शामिल होने के लिये गये हुए थे, रात में वापस घर आये तो देखा कि घर पर रखे कुछ जेवर एवं लगभग पचास हजार रुपया नगद अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया । जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।