रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी एवं निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
कुशीनगर आज दिनांक 15.मई.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, कुशीनगर में शुक्रवार परेड की सलामी ली तथा गहन निरीक्षण किया। सलामी ग्रहण के उपरांत महोदय द्वारा पुलिस बल की दौड़ कराई गई तथा टोली-वार परेड ड्रिल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड ड्रिल की तकनीक एवं अनुशासन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
शोज निरीक्षण के क्रम में पीआरवी-112 (पुलिस रिस्पांस वाहन) सहित जनपद के समस्त थानों के वाहनों का विस्तृत जायजा लिया गया। वाहनों की लाइट, हूटर, पीए सिस्टम एवं अन्य तकनीकी उपकरणों की कार्यक्षमता की जांच की गई। साथ ही, वाहनों पर तैनात पुलिस कर्मियों से दंगा नियंत्रण एवं सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, स्थिति एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, पुलिस लाइन परिसर के मेस, कैंटीन, आवासीय परिसर आदि का गहन निरीक्षण किया गया। महोदय ने परिसर की साफ-सफाई, मरम्मत कार्यों, प्रकाश व्यवस्था एवं कर्मचारियों की सुविधाओं पर विशेष जोर देते हुए प्रतिसार निरीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक, पी0आर0ओ एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।






