Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना नगर पुलिस व एस०ओ०जी० टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में ऑटो/ टेम्पो की चोरी करने वाले गैंग से संबंधित 04 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए तीन टेम्पो को बरामद किया गया...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना नगर पुलिस व एस०ओ०जी० टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में ऑटो/ टेम्पो की चोरी करने वाले गैंग से संबंधित 04 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए तीन टेम्पो को बरामद किया गया

बस्ती थाना नगर पुलिस व एस०ओ०जी० टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक-20.अप्रैल.2026 को थाना नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संसारपुर फुटहिया से चोरी गये ऑटो/ टेम्पो के संबंध में पंजीकृत मु०अ०सं०-92/2026 धारा-303(2) BNS, थाना मुंडेरवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-106/2026 धारा 303(2) BNS से संबंधित 04 अभियुक्तों यथा क्रमशः 1- जितेंद्र पुत्र शिवदास गोंड, 2- रवि पुत्र अनदेखू, 3- फारुख पुत्र रूआब अली, 4- शिवपुजन पुत्र बेचन शर्मा को दिनांक-03.मई.2026 को समय करीब 03:30 बजे ग्राम बेलाडी से मरवटिया जाने वाले रोड तिराहे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन अदद चोरी गए ऑटो/ टेम्पो को बरामद किया गया |

गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना नगर पर पंजीकृत मु०अ०सं०-92/2026 धारा-303(2) BNS में धारा-317(2) BNS की वृद्धि कर अन्य आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बताते चलें कि गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उनके कब्जे से बरामद टेम्पो/ ऑटो के बारे में पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उक्त तीनों टेम्पों चोरी के हैं जिसे हम लोग आज बेचने के लिए जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिए गए, जिसमें टेम्पो गाडी संख्या-1A-UP51AT6566 को दिनांक-14.अप्रैल.2026 की रात्रि में फुटहिया चौराहा थाना नगर से धक्का देकर स्टार्ट करते हुए लेकर चले गए थे एवं टेम्पो गाडी संख्या-1B-UP51BT5349 को दिनांक-27.अप्रैल.2026 की रात्री में ग्राम सिसवा माफ़ी थाना मुंडेरवा के ग्राम प्रधान के घर के सामने से धक्का देकर स्टार्ट करते हुए लेकर चले गए थे तथा टेम्पो गाडी संख्या-1C-UP51AT8673 को दिनांक-20.अप्रैल.2026 की रात्रि में सिटी हॉस्पिटल दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती से चोरी कर ले गए थे, जिसे बेचने की फिराक में थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिए गये।