Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बहराइच पुलिस की बड़ी कार्यवाही मात्र 36 घण्टे के भीतर झपटमारी के मुकदमें के वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार कुल 12 अदद एन्ड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बहराइच पुलिस की बड़ी कार्यवाही मात्र 36 घण्टे के भीतर झपटमारी के मुकदमें के वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार कुल 12 अदद एन्ड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद

बहराइच थाना मटेरा श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी (नानपारा) श्री पहुप सिह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मटेरा श्री हरिकेश सिंह के नेतृत्व में थाना मटेरा पुलिस टीम द्वारा मोबाइल की झपटमारी से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटित घटना से संबंधित एक मोबाइल समेत कुल बारह मोबाइल बरामद करने में मिली सफलता ।

बताते चलें कि दिनांक 19.मई.2026 को श्री हफीज पुत्र सद्दीक खान निवासी जमुनहा बाजार, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि दर्जिनपुरवा, दा0 मोहरबा के पास अज्ञात व्यक्ति झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लेकर चले गये । जिसके आधार पर थाना मटेरा पर मु0अ0सं0 69/2026 धारा 304(2) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया।

उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों के क्रम में प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर टीम का गठन किया गया तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 20/21.मई.2026 की रात्रि में मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मोटरसाइकिल से चोरी के मोबाइल फोन बेचने के उद्देश्य से बहराइच की ओर जा रहे हैं । प्राप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा शंकरपुर नहर के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान आज दिनांक 21.मई.2026 को समय लगभग 01:30 बजे दो अभियुक्तों को रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से बारह अदद एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. आजाद खान पुत्र नसरूद्दीन उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम छेदा गांव थाना नवाबगंज जनपद बहराइच  

2. मोमीन खां पुत्र आमीन खां उम्र 22 वर्ष निवासी मजीदिया गांव थाना हरदत्तनगर जनपद श्रावस्ती 

o गिरफ्तारी टीम-

1. थानाध्यक्ष श्री हरिकेश सिंह   

2. उ0नि0 श्री फूलचन्द्र मौर्या

3. उ0नि0 श्री  अजित कुमार मौर्या 

4. हे0का0 राजेन्द्र मोदनवाल

5. हे0का0 टिन्कू यादव 

6. का0 छोटेलाल