Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की बुलियन/सोना न खरीदने की अपील का कुशीनगर में पूर्ण अनुपालन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्राफा व्यापारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की बुलियन/सोना न खरीदने की अपील का कुशीनगर में पूर्ण अनुपालन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्राफा व्यापारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

कुशीनगर जनपद कुशीनगर में वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश के समस्त नागरिकों से बुलियन एवं सोना न खरीदने की अपील की गई थी। इस राष्ट्रहित वाली अपील के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनपद कुशीनगर में जिलाधिकारी कुशीनगर श्री महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा आज दिनांक 18.मई.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त सर्राफा एवं बुलियन व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री जी की अपील का विस्तृत रूप से प्रचार-प्रसार किया गया तथा व्यापारियों को अनावश्यक सोना-चांदी एवं बुलियन की खरीदारी न करने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक के दौरान व्यापारियों को कानूनी दृष्टि से जागरूक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और राष्ट्रहित में उनके सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

             जनपद कुशीनगर के समस्त नागरिकों से विशेष अपील की जाती है कि प्रधानमंत्री जी की इस अपील का सम्मान करें तथा अनावश्यक बुलियन/सोना खरीदने से बचें। छोटी-छोटी बचत को productive investments की ओर मोड़कर राष्ट्र की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। 

उक्त बैठक में समस्त सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने प्रधानमंत्री जी की अपील का पूर्ण समर्थन करते हुए जिला प्रशासन के साथ सहयोग का आश्वाशन दिया दिया।