रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र से 15 किलो 529 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 02 लाख 70 हजार रूपये) के साथ 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
कुशीनगर थाना पड़रौना पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ/द्रव्य के निष्कर्षण,परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 08.मई.2026 को थाना कोतवाली पडरौना व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र से तीन नफर अभियुक्तों को 15 किलो 529 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग दो लाख सत्तर हजार रूपये) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 255/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- बिकाऊ भारती पुत्र रामचन्द्र प्रसाद पता कटाई भरपुरवा व्यापारी टोला थाना जटहाँ बाजार जिला कुशीनगर
2- हिमांशु कुमार पुत्र केश्वर पता मुजाहिदा खास थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
3- अखिलेश साहनी पुत्र मोहन साहनी निवासी भिलोरवा टोला सौरहा थाना पिपरासी जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार

