Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नव नियुक्त पुलिस आरक्षियों हेतु MMMUT एवं गोरखपुर जोन पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में साइबर फॉरेंसिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

नव नियुक्त पुलिस आरक्षियों हेतु MMMUT एवं गोरखपुर जोन पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में साइबर फॉरेंसिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

गोरखपुर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT), गोरखपुर के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा गोरखपुर जोन पुलिस के सहयोग से “साइबर फॉरेंसिक जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में नव नियुक्त पुलिस आरक्षियों को साइबर फॉरेंसिक टूल्स, मोबाइल एवं वीडियो फॉरेंसिक, डाटा रिकवरी, नेटवर्क फॉरेंसिक तथा डिजिटल एविडेंस विश्लेषण संबंधी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि एएसपी श्री दिनेश गोदारा एवं विशिष्ट अतिथि साइबर कमांडो श्री उपेन्द्र सिंह ने साइबर अपराधों की जांच में आधुनिक एवं सरकारी मान्यता प्राप्त टूल्स के उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय एवं गोरखपुर जोन पुलिस के संयुक्त प्रयास से संपन्न किया गया।