Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गैंग बनाकर अनैतिक व्यापर का अपराध कारित कर अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर/अभियुक्त की सम्पति (ग्राम जोलहाबारी थाना क्षेत्र झंगहा स्थित गाटा संख्या 208/0.0580 के आधे भाग में बने 04 कमरे का मकान अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रूपये) जब्त किया गया...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

गैंग बनाकर अनैतिक व्यापर का अपराध कारित कर अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर/अभियुक्त की सम्पति (ग्राम जोलहाबारी थाना क्षेत्र झंगहा स्थित गाटा संख्या 208/0.0580 के आधे भाग में बने  04 कमरे का मकान अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रूपये) जब्त किया गया

गोरखपुर थाना रामगढ़ताल संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैण्ट अरूण कुमार एस व थानाध्यक्ष रामगढताल अतुल कुमार श्रीवास्तव के द्वारा श्रीमान् जिलाधिकारी गोरखपुर के आदेश वाद संख्या आदेश दिनांक 19.फरवरी.2026 वाद संख्या 1785/2026 के क्रम में थाना रामगढ़ताल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 528/2025 धारा 2(ख)/(i)(v)(xi)(xiv)/3(1)उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 से सम्बंधित अभियुक्त अनिरूद्ध ओझा उर्फ सोखा पुत्र रविन्द्र ओझा निवासी जोलहाबारी थाना झंगहा जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध से अर्जित सम्पति से बनाये गये (ग्राम जोलहाबारी थाना क्षेत्र झंगहा स्थित गाटा संख्या 208/0.0580 के आधे भाग में बने  चार कमरे का मकान )को थाना रामगढ़ताल पुलिस द्वारा उ0प्र0 गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 की धारा 14(1) के अन्तर्गत जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी । जब्त की गयी संपत्ति की अनुमानित कीमत अट्ठारह लाख रूपये  है ।