रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना वाल्टरगंज पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में हत्या के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 72 घण्टे के अन्दर पीड़ित को सकुशल जीवित बरामद किया गया
बस्ती थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में माननीय न्यायालय के आदेश के धारा 174(4) BNSS के क्रम में दिनांक 06.जून.2026 को थाना वाल्टरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 127/2026 धारा 103(1),351(3) बी0एन0एस0 का सर्विलांस सेल की मदद से सफल अनावरण करते हुए दिनांक 07.जून.2026 को मानिकचंद चौराहे से तथाकथित मृतक को सकुशल जीवित बरामद किया गया। जिसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है थाना वाल्टरगंज पुलिस की सक्रियता से निर्दोष को न्याय मिला।
बताते चलें कि माननीय न्यायालय द्वारा धारा 174(4) बीएनएसएस के तहत थाना वाल्टरगंज को एक अभियोग पंजीकृत करने का आदेश दिया गया जिसमें आवेदिका श्रीमती रहमतुन्निशा पत्नी मोहम्मद इरफान पुत्री मोहम्मद अली निवासी ग्राम बिछियागंज थाना वाल्टरगंज जिला बस्ती द्वारा प्रतिवादीगण पर वादिनी के पति इरफान को जान से मार देने तथा वादिनी को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध शिकायत किया गया था, इस आदेश क्रम में थाना वाल्टरगंज पर दिनांक 06.जून.2026 को मु0अ0सं0 127/2026 धारा 103(1),351(3) बीएनएस बनाम 1.मैनाज खातून पुत्री अब्दुल अजीज 2. शहीदा खातून पुत्री अब्दुल अजीज 3. सहरूननिशा पत्नी अब्दुल अजीज 4.नूर मोहम्मद पुत्र इकबाल अहमद 5.निसार पुत्र अब्दुल अजीज 6. अब्दुल अजीज पुत्र सनाउल्लाह निवासीगण बिछियागंज थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती पंजीकृत किया गया। विवेचक थानाध्यक्ष वाल्टरगंज द्वारा विवेचना के क्रम में सर्विलांस सेल की मदद से अभियोग का सफल अनावरण किया गया।
