रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
बलरापुर थाना महराजगंज तराई पुलिस द्वारा क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण, 04 अभियुक्त किए गये गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया माल व 02 लाख रू0 तथा घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद
बलरामपुर थाना महाराजगंज तराई दिनाँक 23.मई.2026 को वादी श्री सुमित सिंह निवासी ग्राम सुदर्शनजोत थाना महराजगंज तराई द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित आकर सूचना दी गई कि दिनांक 22/23.मई.2026 की रात्रि में कुछ अज्ञात चोरों द्वारा मेरे घर के पीछे दीवार को कूदकर घर में प्रवेश किया और हम परिजनों को सोता हुआ देख करमे की अलमारी के अन्दर रखा जेवरात व पैंतालीस हजार रूपये नगद चोरी कर ले गए । प्राप्त तहरीरी सूचना के आधार पर थाना महराजगंज तराई पर मु0अ0सं0-57/2026 धारा- 331 (4) , 305 (1) बी0एन0एस0 बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं चोरी के अनावरण हेतु दिए गये निर्देशो के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी ललिया श्री देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई श्री संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में आज दिनांक 07.जून.2026 को थाना महराजगंज तराई पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजी0 मु0अ0सं0 57/2026 धारा 331(4) 305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात में सुरागरसी-पतारसी, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना अनावरण के लगातार प्रयास कर उक्त चोरी की घटना में संलिप्त प्रकाश में आये अभियुक्तगणों 1. जाबिर अंसारी पुत्र सुल्तान अंसारी निवासी ग्राम त्रिकौलिया थाना ईसानगर जनपद खीरी 2. आसिफ खान पुत्र लियाकत अली खा निवासी ग्राम शेखनपुरवा मश0 कुम्हैना थाना धौरहरा जनपद खीरी 3. बृजलाल पुत्र प्रेम सागर निवासी ग्राम भण्डारीपुरवा थाना खैरीघाट जनपद बहराइच 4. धनाजी सेंडे पुत्र उल्लास राव मराठा निवासी ग्राम काजीपुरा पूर्वी 02 पुलिस चौकी थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच ( स्थायी पता ग्राम अवलई थाना व तहसील आटपाणी जनपद सांगली प्रान्त महाराष्ट्र ) को पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर गगनचक टोलप्लाजा बहराइच के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के पास से चोरी का सामान एक अदद गले का हार, एक अदद मंगलसूत्र, चार अदद हाथ का कंगन, दो साल अदद अंगूठी, एक अदद चैन,चांदी की पायल, बिछिया तथा दो लाख रुपए नगद तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद चार पहिया वाहन UP 78 BJ 6404 (SANTRO) बरामद किया गया । अभियुक्त जाबिर अंसारी पुत्र स्वर्गीय सुल्तान अंसारी थाना ईसानगर का तथा आसिफ खान पुत्र लियाकत अली खा थाना धौरहरा का हिस्ट्रीसीटर है।
शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक वैधानिक कार्यवाही एवं दबिश की कार्रवाई की जा रही हं।
