रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
बहराइच पुलिस की बड़ी कार्यवाही नकबजनी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार करीब 6 लाख रुपये का माल बरामद
बहराइच थाना रानीपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रानीपुर श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम को मिली सफलता ।
बताते चलें कि थाना स्थानीय पर आवेदक हरीश्याम मौर्य पुत्र इन्द्रजीत मौर्या निवासी ईशरीपुरवा दा0 गोबरहा थाना रानीपुर जनपद बहराइच द्वारा प्राप्त चोरी के संबंध में सूचना के आधार पर दिनांक 11.मई.2026 को थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 70/26 धारा 305(A), 331(4) BNS थाना रानीपुर जनपद बहराइच पंजीकृत हुआ तथा विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
विवेचना के क्रम में थाना स्थानीय पर गठित टीम द्वारा आज दिनांक 10.जून.2026 को मुखबिर की सूचना पर शातिर चोर रवी कश्यप उर्फ नौरंगी पुत्र सुन्दर निवासी गोबरहा थाना रानीपुर जनपद बहराइच उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से कुल लगभग छः लाख रुपये कीमती माल बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया अनुरूप माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
बरामदगी का विवरण -
1 कुल ग्यारह जोड़ी बिछुआ/बिछिया सफेद धातु
2 पुरानी इस्तेमाली/नई व दो अदद अंगूठी पीली धातु
3 कान की बाली एक जोडी पीली धातु
4 एक नथिया पीली धातु
5 एक मटर माला पीली धातु
6 चार सिक्के सफेद धातु
7 एक थाली सफेद धातु
8 एक नारियल आकार का दो टुकडे मे सफेद धातु
9 पांच सुपारी आकार का सफेद धातु
10 एक पान के पत्ते के आकर का सफेद धातु
11 एक मछली आकार का सफेद धातु
12 एक बासुरी सफेद धातु
13 एक मोबाइल डिस्प्ले मीटू प्लस कम्पनी
14 एक चार्जिग केबल टिकोन कम्पनी
15 एक मोबाइल चार्जर एटूजेड कम्पनी
16 एक इयर फोन सुपर कम्पनी
17 नगद दस हजार रुपया\
