रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना के संंबंध में घटना स्थल का किया गया निरीक्षण एवं पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अभियुक्तों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही का दिया गया आश्वासन
बलरामपुर थाना गैण्डास बुजुर्ग क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पिपराराम में हुई हत्या की घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से अवलोकन कर अधिकारियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा साक्ष्यों के संकलन एवं निष्पक्ष विवेचना हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा हर संभव विधिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की तत्पर कार्रवाई के परिणामस्वरूप प्रकरण में नामजद एवं प्रकाश में आए सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजा जा चुका है। साथ ही प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष गैण्डास बुजुर्ग श्री राजीव कुमार मिश्र व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।





